कई राज़ दिल में दफ्न है जो बताया नहीं करते,

हम बस कुछ लोग हैं जो लोग हंसाया नहीं करते।


हम कोई फल नहीं देते, हम कभी साया नहीं करते,

हम नये ज़माने के शजर हैं पत्थर खाया नहीं करते।


ले जाओ अपना ये इश्क अपनी दिल्लगी सबकुछ,

अब ऐसी बातों पर हम वक्त को ज़ाया नहीं करते।


तुम अपनी जगह खुश रहो हम अपनी जगह ठीक,

हम रिश्तों को कभी गिरहों में उलझाया नहीं करते।


जब भी हो वहशतों से सामना तो डरते नहीं है हम,

हां मगर मज़लूम पर तलवार भी उठाया नहीं करते।

Vikram...