ये रात काली मेरी उम्र सी तमाम करो
अरे कोई सवेर करो, इख्तिताम करो।
मैं तो सुबह से उसी के नशे में खोया था,
साकी अब देख लो आगे इंतजाम करो।
कोई मुझे ऐसे ही कुछ कह नहीं सकता,
नशे में सही पर शायर हुं एहतराम करो।
मैं तो भागकर लिपटना चाहता हूं मौत से,
और ये चारागर कह रहे हैं आराम करो।
कोई तो सज़ा-ए-मौत दिलाओ मुझको,
लो मेरा क़त्ल करो और गुनाह मेरे नाम करो।
Vikram...
