घर आ रहा हूँ मैं...
झूठी-मूठी शरारतें से,
तुझे बचपन से रुला रहा हूँ मैं।
ताबूत में बंद ही सही,
माँ अबके पक्का घर आ रहा हूँ मैं।
पापाने मुझे भगतसिंग और आज़ाद के किस्से सुनाए थे,
तुने भी तो देशभक्ति और शौर्य के पाठ मुझे पढा़ए थे,
हथियार उठाए उन शहीदों में,
अपना भी नाम दर्ज करा रहा हूँ मैं,
ताबूत में बंद ही सही,
माँ अबके पक्का घर आ रहा हूँ मैं।
छत कच्ची है पक्की हो जाएगी तू मत कोई चिंता कर,
बहन की डोली उठनी है उठ जाएगी तू मत चिंता कर,
आपने सारे वो सपने,
पूरे देश को सौंपकर के जा रहा हूँ मैं,
ताबूत में बंद ही सही,
माँ अबके पक्का घर आ रहा हूँ मैं।
Vikram...

