रिंद हूँ, जो कभी पूछ मैं बैठूँ, शराब है ? कुछ भी पिला क़े तू मुझे कहना शराब है जब एक है तासीर तो क्यों कायदे जुदा खुदा तेरा नशा है   और  मेरा  शराब  है तेरे मेरे नशे में शैख़, फर्क बस इतना खुदा मुझे मंज़ूर, क्या तुझको शराब है? वा'इज़ कभी तू मयकदे में चल तो मेरे साथ खुदा  तो  हर  जगह  है  पर  कहाँ  शराब है काबे  से  मेरे  मयकदे  का  कायदा   जुदा खुदा मिले ना मिले, हाँ! हासिल  शराब   है मुझे  तलब कदे की तुझे काबे की  वा'इज़ जिस शय में भी नशा है  मुझे  वो शराब  है तुझे चाह है खुदा की मेरी तिश्नगी जुदा है तेरी  आरज़ू  खुदा  है और मेरी  शराब   है