हो इश्के कारोबार कैसे आईदेः के साथ
क़े अच्छी है शराब मेरे कायदे के साथ
( आईद: - नफ़ा, मुनाफ़ा)
दे दूँगा मैं जवाब कयामत पै अय खुदा
तू होश में था बाकदम इक वायदे के साथ
तेरा ही था नशा मैं था तेरे सुरूर में
क्यों तोहमते शराब कौले आईदे के साथ
( कौले आईद - ज़ुबान से पलटना)
मेरी क्या हैसियत क़े मेरा क्या है तख़ल्लुस
पी के चला था साकिया मैं काईदे के साथ
(काईद - अंधे की लाठी पकड़ कर आगे चलनेवाला)
मय पी के तेरे सजदे में क्या इल्तिजा करूँ
कैसे कहूँ शराब शोरे मायः दे के साथ
(शोरे मायः दे - धन दौलत माँगने का शोर)
देखें तो बरकते खुदा होता कहाँ 'अक्फ़र'
चलता रहे काबा तेरा मेरे मयकदे के साथ