ना मैं ना आप ना चाँद पता नहीं इस वक़्त कौन सोता है

ना चोट ना दर्द ना इश्क़ पता नहीं दिल आज क्यों रोता है

ना कल ना आज ना कल पता नहीं लम्हा लम्हा क्यों खोता है

ना मिला ना मिलेगा ना दिल पता नहीं इतनी उम्मीद क्यों बोता है