मैंने उसे ख़्वाबों सा मन में बुन लिया अपने ख़यालों में उसे मैंने चुन लिया

सरगम के गीत लुटते हैं तो क्या हुआ मैंने ज़्यादा नहीं बस एक धुन लिया

ख़ुद बोलकर उसका इंतेज़ार न हुआ मन के ही कानों से उसको सुन लिया

तितलियों से वास्ता नहीं क्या हुआ हर भँवरे के बोलों को गुनगुन लिया

मैंने उसे ख़्वाबों सा मन में बुन लिया अपने ख़यालों में उसे मैंने चुन लिया