सुकूँ की नींद को तरसा हुआ है,
ये जुगनू रास्ता भटका हुआ है।
लगा यूँ तीरगी तो मिट गयी पर,
अँधेरा जह् न में अटका हुआ है।
मुसीबत की घड़ी में साथ देगा,
जमाना कब कहाँ किस का हुआ है।
अरे खंज़र चुभा है पीठ पर क्यूँ,
लगे! शायद कोई धोखा हुआ है।
सज़ा सी कट रही है जिंदगानी,
तुम्हारे बिन सनम ऐसा हुआ है।
कभी थी महफ़िलों में शाम गुज़री,
मग़र ये शख्श अब तन्हा हुआ है।
मुहब्बत में दग़ा जब भी मिली है,
असर उसका बड़ा गहरा हुआ है।
कहा था बच के रहना इस बला से,
मुहब्बत आग़ का दरिया हुआ है।
क़दम हैं जो कि चलते जा रहे हैं,
कफ़स मेरा वहीं ठहरा हुआ है।