मेरी बर्बादी का सबब पूछेंगे वो क्या,कैसे ओर कब पूछेंगे।।

मेरी गजलों को पढ़कर लोग सभी। मेेरे शेरोंं का मतलब पूछेंगे।

मैं ख़ामोश हूँगा तू फ़िक्र ना कर। वो ऐसे सवाल कभी जब पूछेंगे।

वो मोहोब्बत में मज़हब लाते हैं, हम उससे उसका मज़हब पूछेंगे।

ये होगा मेरा रुतबा जहान में, लोग सवाल भी बा अदब पूछेंगे।

तेरी बेचैनी देखकर "बिजनौरी"। वो भी कैसी है ये तलब पूछेंगे।