कभी सुलगती आग है, कभी बहता सा पानी है, ऐ ज़िन्दगी तेरी भी क्या अजब कहानी है, माँ की गोद में सिर रखूं, तो लगे बचपन है, गोद मेहबूब की हो, तो लगे जवानी है, ऐ ज़िन्दगी तेरी भी क्या अजब कहानी है, जब दिल टूटा, कुछ घाव लगे कुछ दर्द उठा, आज वही ज़ख्म तजुर्बे की निशानी है, ऐ ज़िन्दगी तेरी भी क्या अजब कहानी है, एक तेरी तस्वीर है, जो मिटकर भी मिटती नहीं, और एक मेरी हस्ती है, जो दिखकर भी फानी है, ऐ ज़िन्दगी तेरी भी क्या अजब कहानी है