होड़ लगाई अब जामुन ने पके आम के भावों से,
ईश्वर बेबस हो करे गुलामी श्रीफल के प्रभावों से,
काजू किशमिश अखरोट बादाम बनते हैं सूखे मेवे,
खोवा मिलता है मिलावटी राजाओं के अभावों से,
ईश्वर बेबस हो करे गुलामी ...................
रिसता रुपिया भर ले घर बच्चों की हँसती आहों से,
सत्ता शक्ति मध्य है शादी धर्मसंसद की अपवाहों से,
ईश्वर बेबस हो करे गुलामी ...................
पुत्र बना पिता व पिटा पिता है पेट पालती राहों से,
स्त्री आदि हो तो न राम बचे शूर्पणखा की बाँहों से,
ईश्वर बेबस हो करे गुलामी ...................
कहना सुनना है निष्फल सबके विकास की चाहों से,
पद का मंत्री दे पदक तन चाहे सच्चे से बादशाहों से,
ईश्वर बेबस हो करे गुलामी ...................
जीतेगा फिर ही वो देखना थपथपा पीठ वाह वाहों से,
जख्म हृदय का नहीं कभी मिटा है चंद रुई के फाहों से, ईश्वर बेबस हो करे गुलामी ...................

