बुझता दिया जलाया भी जा सकता हैं,एक गलतफहमी को मिटाया भी जा सकता है।हम क्यों एक चिंगारी को हवा देते हैं,हवा ने रुख पलटा तो तुम्हारा भी घर जलाया जा सकता है।मदद का एक हाथ देने से तुम्हारा क्या जाएगा,क्या पता कुछ रिश्तों को बचाया भी जा सकता है।हम सभी इंसान है गलती तो हो ही सकती है,किसी को प्यार से सिखाया भी जा सकता है।वक़्त मौका फिर नहीं देगा किसी की ज़िन्दगी बदलने का,एक मासूम की खुशियों को गले लगाया भी जा सकता है।गलत निर्णय कभी ना कभी तो हम सभी लेते हैं,इस हृदय को शांति से समझाया भी जा सकता है।~ विवेक सुखीजा