मेरा सबर कब टूटेगा, जानना है, पर सबर कौन करे।

मैंने दस्तक दी है तेरे मकां में, पर तुझे ख़बर कौन करे।


हवाओं में, बारिश की बूंदों में, रुबरु होगा तेरी ख़ुशबू से

हर शाम की महफ़िल में ये भरम कौन करे ।


गर चाहूं मै तो तस्वीर बना दू तेरी बादलों में 

पर सब उथल - पुथल है, ये पहेली पूरी कौन करे।


सुना है तुम चिड़ियों से संदेशे भेजते हो आजकल

पर चिड़ियों की मधुर बोली में इतना गौर कौन करे।