जैसे पंक्षी उड़ते हैं

कलल निनाद करते हैं,

जाने किस लक्ष्य की तलाश में

अविरत उड़ते जाते हैं।

जहां कहीं रवि अश्त हुआ

सफ़र वहीं थम जाते हैं।

निकलेगा सूरज होगी भोर

इस आस में बैठे जाते हैं।

तू उसी लक्ष्य सी लगती है

मै पंक्षी सा उड़ता जाता हूं।

जाने होगी या प्राप्ति नहीं

संदेह से डरता जाता हूं।

बस अविरत उड़ता जाता हूं

मैं अविरत उड़ता जाता हूं।


-vvk