प्यार दूं मै तुम्हे चांदनी की तरह,
कोने कोने में मशरूफ़ हो जाऊ मै।
खिल उठो तुम अगर कलियों की तरह,
ख़ुशबू बन कलियों में समा जाऊं मै।
गर बासुरी की तरह पा लू मै तुम्हे,
प्यार से अधरो से लगा जाऊ मै।
गर तेरी गलियों में मेरा आना हुआ,
फूल तितली सहित बिछा जाऊं मै।
प्यार दूं मै तुम्हे चांदनी की तरह,
कोने कोने में मशरूफ हो जाऊं मै।

