हमारे बारे में एक किताब लिखूंगा
जो बातें हुई है अब तक हर अल्फाज़ लिखूंगा
खुद को हकीकत तुम्हे नामुमकिन ख्वाब लिखूंगा
मेरे हर सवाल का तुम इकलौता जवाब लिखूंगा
लिखूंगा की जिंदगी छोटी पड़ गई उसकी एक हां के लिए
विवेक की मंजिल लिखूंगा फिर तुम्हारा नाम लिखूंगा
हमारे बारे में एक किताब लिखूंगा.........
तुम्हे एक प्यार की मूरत खुद को फकीर लिखूंगा
तुम्हे महंगे सपनों की बानगी खुद को गरीब लिखूंगा
रईसों की किस्मत तुम जैसी खुद को टूटा नसीब लिखूंगा
लिखूंगा की तड़पा हूं कई साल एक जिंदगी के लिए
खुशियों का त्योहार लिखूंगा फिर तुम्हारा नाम लिखूंगा
हमारे बारे में....

