वक्त ये बदल जाएगा


जागेगा फिर नया सवेरा,

दूर करेगा ये निशा अँधेरा।

छाएगी आसमान में नयी लाली,

झूमेंगे पत्ते कलियाँ और डाली। 

नदियां झील पहाड और झरने,

ये भी देंगे मनभावन सपने।


हाँ, वक्त ये बदल जाएगा


बसंत लाएगा फिर बहार,

फूलों का भी होगा आत्मसात। 

नभचर के कलरव गूजेंगे,

मानो हमसे ही कुछ पूछेंगे।

टिमटिमाएँगे खुशियों के तारे,

नव गगन में करे उजाले।


सच है, वक्त ये बदल जाएगा


सड़कें फिर से दौड पड़ेंगी

हाट की रौनक और खिलेगी।

चौराहों के ठौर दिखेंगे,

कल पुर्जों के शोर सुनेंगे।

छुक छुक करती रेल चलेगी,

राष्ट्र के अन्तः कोण जोड़ेगी।


निःशंदेह, वक्त ये बदल जाएगा


देवालय में घंटे बजेंगे,

दीप नए नित रोज जलेंगे।

लगन के नए महूरत निकलेंगे,

घोड़ी चढ़ दूल्हे भागेंगे।

सैर सपाटा बच्चे करेंगे,

भगवान के प्यारे मूरत लगेंगे।


निराशा से है आशा भली,

जीवन में है क्यूँ इतनी खलबली।

समय कभी न ठहरा था,

समय कभी न ठहरेगा।

कुछ दिन की ही तो बात है,

वक्त ये भी बदलेगा।