सोचता हूँ कुछ लिखूँ,

पर क्या लिखूँ, शब्दकोष कौन सा लूँ!

कायनात भी छोटी लगे,

ऐसी शख्शियत को, मैं क्या मोल दूँ!!


पर आज चुप नहीं रह सकता,

दिल में भरे, जज्बात भी बतलाना है!

शब्द भले कह न पाएं,

कुछ प्यार, उन्हें भी तो दिखलाना है!!


माँ के पैरों में है जन्नत,

छाँव में उनके, ब्रह्माण्ड समाया है!

अपने भले भूल कर जाएं,

उन्होंने कब, बच्चों को बिसराया है!!


ख्वाब हमारे हों मुकम्मल,

ऐसी जिम्मेदारी, अपने सर पे उठाया है!

नसीब में हों हमारी चांदनी रातें,

खुद को ही, तपती धूप में जलाया है!! 


सही और गलत में फर्क क्या है,

ये पाठ, अपनी पाठशाला में पढ़ाया है!

कदम कैसे आगे बढ़ाएं हम,

ये अनुशाशन भी, उन्हीं ने सिखलाया है!!


खुद के रहे वही एक जोड़ी कपडे,

हमें जरुरत पे, हमेशा नए दिलाया है!

न समझे हम अपने को हीन,

सबके समकक्ष, उन्होंने ही तो बनाया है!!


ये सच है कि नहीं मिलते कुछ विचार,

पीढ़ी दर पीढ़ी ये, निरंतर चलता आया है!

कल को हम भी बनेंगे उनके जैसे,

बदलेगा सब, ये रिश्ता ना कभी बदलाया है!!


करो अभिमान उस पिता पे,

खून ही नहीं, नाम भी उन्हीं का पाया है!

बना लो स्वाभिमान उन्हीं को,

सपनों के उड़ान का पंख, उन्होंने ही लगाया है!!