मधुर अहसास से उनका, यूँ सुबह उठाना।

मानो गूंजा हो हवा में, गहरी भक्ति भावना।।

सुरीली सरल आवाज का, कानों में ऐसे गूंजना। 

हिला दिया हो जैसे कोई, मीठे सुर का झुनझुना।। 


वो हैं पास मेरे तो, लगता सब आसान है। 

कोई चिंता हो गर, क्षणिक है विशवास है।। 

हो जाए कुछ पल को दूर, जीवन लगता एक प्यास है। 

एक पल काटना है मुश्किल, जुदाई न बर्दाश्त है।। 


बयां करें क्या सुकूँ के, वो सुन्दर कुछ पल खास हैं। 

जब निकल जाते रातों को, दोनों पैदल साथ हैं।। 

फीकी लगती मुझे, चाशनी की वो मिठास है। 

बड़ प्यार से जब वो, उड़ाएमेरा परिहास हैं।।


जगमगाया है जीवन मेरा, उनके ही प्यार से। 

जैसे जागी हो निशाँ, जुगनुओं के प्रकाश से।। 

फूल झरते हैं, उनके हर एक मुस्कान से। 

कल कल करता संगीत हो, झरने के बहाव से।। 


हर अदा है मोहक उनकी, इठलाती तितलियों जैसा।

अंदाज जुदा है उनका, चहकते वो गौरैया जैसा।। 

डरता हूँ खोने से उनको, सोच सोच घबराना ऐसा। 

रहे हमेशा खुश वो, मेरा जतन कई बनाना ऐसा।। 


चलते हुए सफर में, पकड़के हाथ एक दूजे का। 

ढूंढ़ लिय जैसे हमने, खोया हुआ मंजिल अपना।।

चुन के राहों से काटों को, बिछा दूँ मैं ये दिल अपना। 

देके जहाँ की सारी खुशियां, पूरा करदूँ हर सपना।।