आ पास में मेरे बैठ जरा
पल भर को तुझको ताँकू मैं
खिड़की हो बंद और दरवाज़ा भी
अगल बगल को झाँकू मैं
तेरी यादें तेरी बातें
जो याद है मुझको आ जाए
करवट लेता हूँ रातो को
बंद आँखो से जागू मैं
तेरी मर्जी तू देवी है
तेरी महिमा को गाऊ मैं
हृदय के हर एक कोने में
तेरा मंदिर बनवाऊ मैं
