दिल्ली में महिलाएं
मे क्या लिखूं कुछ शब्दों में,
आकड़े बताते है स्थिति
महिलाओं कि दिल्ली शहर में,
चमक बहुत है इस शहर में,
कुछ अच्छी भी और कुछ बुरी भी,
और जब बुरी कि बात आती है,
तो सबसे पहले
महिलाओं पर दुराचार कि बात होती है,
यहाँ संकुचित मस्तिष्क के साथ दावा किया जाता है,
मोर्डन होने का,
यहाँ ऊँचे लोग भी पकड़े जाते है,
नीची हरकत करते हुए
डरते हैं परिजन
जब कभी देर से लोटती हैं,
उनका डर भी वाज़िव है,
क्योंकि यहाँ भेड़िये तैयार है
हर वक्त इज्जत नोचने को,
सरकारी साथ के बावजूद
यहाँ डर लगता है अंधेरी गलियों से,
यहाँ बुरे लोगों कि असमंजस में
मददगार भी देख लिए जाते है
शक की निगाह से,
क्योंकि यहाँ लोग समय खर्च नहीं करते
बरगलाने में महिलाओं को,
बड़ी-बड़ी सहुलियतो के सामने
महिलाएं असुरक्षित है इस दिल्ली शहर में।