जिसकी पहुँच जहाँ तक है
वह विवश नहीं वहीं तक सोचने को
उसकी चेतना विवश करती है
रोज़ नये महल गढ़ने को,
राज्ञ से तुलना अछूती नहीं
सर्व ज्ञानी इश्वर से भी
परिचित है सब अतीत से
भविष्य मे बाँध मढ़ने को,
अन्तरिक्ष मे बैठ कर भी
पड़े हैं पैर जमीन पर
कुछ थोड़ी सी हवा मिलने पर
आतुर है नींव छोड़ने को,
कठिन परिश्रमी बहुत मिलेंगे
बाबाओं पर आश्रित भी
परनिंदा के व्यापारी बहुत है
जो विचलित है आत्मस्तुति को,
जो छोड़ गए पिछे बहुत कुछ
सही गलत को भेदने को
उनकी भूल उकसाती है
आत्ममंथन करने को।