ग़म-ए-फ़ुर्क़त कमाना चाहता हूँ 

हाँ मैं खुद को खपाना चाहता हूँ 


रहेगा इज़्तिराब-ए-उम्र कब तक

मैं पल भर बौखलाना चाहता हूँ 


महब्बत दर-महब्बत दर-महब्बत

मैं तुझ को याद आना चाहता हूँ 


ले आया हूँ धुआँ खाँसी कसाफ़त

नई दिल्ली बनाना चाहता हूँ 


जो वाक़िफ़ हूँ मैं इसकी बे-हिसी से 

क्यों ये दुनिया बचाना चाहता हूँ


-विश्वजीत गुडधे