कोरोना ५० लाख पार

साम्प्रदायिक दंगो में मौतें

पुलिस कस्टडी में

मृत्यु संख्या में इजाफा


फलाना जिले में भुखमरी से मौत

आर्थिक तंगी बनी

ख़ुदकुशी की वजह

छेड़खानी, बलात्कार से

महिलाएं डरी सहमी


रे जनता

तेरे लिए ये सब

दुखों का पहाड़

वेदना की बाढ़

घुटन भरी स्याह निशा में

अपनो को खोने का दुःख


तुम रोओगे

रुदन प्रलाप करोगे

अश्को से धरा को नम कर दोगे

आंखे सुख कर पत्थर हो जायेंगी

तड़प को फिर भी रोक न पाओगे

तुम्हारे लिए है अपनो का दुःख


सरकार के लिए महज आँकड़े

मात्र सांख्यकी, अंको का खेल

समाचार पत्र के लिए शीर्षक

मीडिया चैनल के लिये

टी आर पी का पुख्ता इंतजाम


© विश्वदीप गौतम "बदहवास"