थी जो कभी जरुरत तुम्हे,दिया था ना मैंने तेरा साथ
हाँ है आज तुम्हारी जरुरत मुझे दे दो ना मेरा साथ
लड़खड रहा है कदम मेरा, गिरने को हूँ मैं मजबूर
दे दो सहारा कन्धों का अपने,चल दो ना मेरे साथ
कड़वीबातें कौन कहाँ कब तक यूँ याद रखता है
कर लो यादें मीठी,प्यारी वाली,दे दो अपना हाथ
रंजिशे तो रेत सी होती है मुहब्ब्बत तो चट्टान होता है
मिटा दो रंजिसे रेत की मीत मेरे,चल दो ना मेरे साथ
तेरे जाने से अँधेरी जो है जिंदगी, कर दो "रौशन"इसे
चलो चल चलें फिर साथ हम,डाले अब हाथों में हाथ ़ा
