क़लम का हारा हुआ सिपाही होगा ll

या कि राह भटका हुआ राही होगा ll


मैं बेवज़ह बेक़ार में लिखता रहता हूँ,

मेरे लिखने न लिखने से क्या ही होगा ll


मुझे प्रेम से इसलिए ही डर लगता है,

प्रेम के बाद दिल अति उत्साही होगा ll


दिल वाला लापरवाही करे या न करे,

दिमाग़ वाला ज़रूर तानाशाही होगा ll


लिखे-बोले बिना जो दुःखों को पढ़-सुन ले,

सहीं मायने में वही ईश्वर होगा, इलाही होगा ll