उम्र कटेगी उम्रभर कैसे ll
निकलेगा यह डर कैसे ll
मरने के बाद आखिर क्या मिलता है,
कोई यह बात बता पाएगा मरकर कैसे ll
बात-बात पर कब रोता नहीं हूँ,
समंदर बना गया है पत्थर जैसे ll
सबकुछ छोड़कर कलम ही पकड़ लेता,
मुझे लिखने के मिलने लगते अगर पैसे ll
पढते समय शहंशाह जैसे ख्वाब देखा करता था
आज नौकरी करते-करते हो गया हूँ नौकर जैसे ll
कभी-कभी लगता है सब ठीक हो जाएगा
कभी-कभी लगता है.............. मगर कैसे ?
