ये ग़ुमनाम रास्ते अच्छे लगते हैं ll
मुझे आम रास्ते अच्छे लगते हैं ll


जिनकी मंज़िलें सुक़ून रहती हैं,
ऐसे तमाम रास्ते अच्छे लगते हैं ll

मन मुताबिक़ चलने के लिए,
बेलगाम रास्ते अच्छे लगते हैं ll

सरेआम हो चुके इश्क़ में,
बदनाम रास्ते अच्छे लगते हैं ll

काम के तो सभी को अच्छे लगते हैं,
मुझे तो नाक़ाम रास्ते अच्छे लगते हैं ll