सब-कुछ त्याग कर लिखना चाहता हूँ ll

मैं भीड़ से भागकर लिखना चाहता हूँ ll


आप लेटे-लेटे पढ़ते रहें इसलिए,

मैं जाग-जागकर लिखना चाहता हूँ ll


अंधियारी ठंडी रात में ठिठुरते शब्दों को,

मैं चिराग़ की आग पर लिखना चाहता हूँ ll


आपके दिल की दुनियां में जगह पाने के लिए,

मैं भावनाओं के भू-भाग पर लिखना चाहता हूँ ll


दुःखों के दाग़ पर तो बहुत लिख लिया,

अब ख़ुशी के राग पर लिखना चाहता हूँ ll