(3).कवि गलत था, लालची था
उसे बहुत पहले ही यह
स्वीकार कर लेना चाहिए था
कि वो अकेला है
उसके जहन की बनावट को
अकेलपन ही रास आयेगा
कवि को पता था
रिश्ते बांध नही पाएंगे उसे
जिम्मेदारी सुधार नही पाएंगी
फिर भी उसने अपने
कुनबे का लालच नही छोड़ा
छोड़ तो वो चाय भी नही पाया
पर कुनबा छूट गया चाय न छूटी
न छूटी निकोटिन से सरोबार रातें
...
कि काश उसे कविता लिखना भी
छोड देना चाहिए था ...
सारा किया धरा इसी चीज का था
इसी कविताओं के घमंड में वो चूर था।
