(2).कागज पर टूटे हुए
स्याही की किरचिया
बिछाने वाले कवि को
क्यों अक्कल नही आई
कि वो रिश्तों के लिए
नही बना था...
...
क्यों वो यह लालच न
छोड़ पाया कि
कोई हाथ हो जो
उसकी हस्तरेखा पर लिखे कि
सब ठीक हो जायेगा
...
उसे तो याद रहा होगा ना
कितने हाथ उससे झटक कर
खुद से अलग किए
कितने दामन उसकी मुट्ठी से
फिसल कर दूर हो गए।
