(1).उसे लगता था कि 

लोग उसको समझेंगे

लोग उसको मानेंगे

उसे लगता था कि 

फिर सब ठीक हो जायेगा

वो सारे रिश्ते निभा लेंगा

सारे कर्जे उतार लेंगा

जब तमाम रिश्तों के बजाय 

उसने इसी बदबख्त 

कविताओं को ही चुनना था 

तो आखिर में फिर ये 

ढोंग क्यों किया कवि ने

कि उसे कागज से मोहब्बत है

उसे कलम से मोहब्बत है

या उसे शब्दो से मोहब्बत है।