अन्याय व शोषण आधारित समाज

साहित्य की गुज़ा होते हैं 

परंतु यह आश्चर्य की बात है कि

कुछ कवि ही ख़ूब जमकर

अभिव्यक्त हो रहें हैं

और सबसे ज्यादा भयावह तो

यह है कि किसी के लिखें का

समाज पर कोई प्रभाव पड़ नहीं रहा...


अजंता की कला एक हजार वर्षो में

कई पीढ़ियां ने रची है

एक पीढ़ी ने जहां काम रोका

वहां से आगे दूसरी पीढ़ी ने बढ़ाया

परंतु सामूहिक अवचेतन की फिसलन

व सीलनभरी भीतो पर कोई कृति

या छवि टिकतीं ही नहीं है

आज रचो, कल सब गायब...


यह फिसलन व सीलनभरी भीते 

बाजारवाद का नतीजा है...!

          विशाल ✍️