मेरी तरह ही मायूस बैठे हो ll

किस बात पर रूठ बैठे हो ll



तुम्हें तो मालूम होना चाहिए था,

तुम भी मायूसी का सबब पूछ बैठे हो ll



यादों की ज़ायदादों को भी लूट लो,

मेरा सारा कुछ पहले ही लूट बैठे हो ll


मुझे लगता है, मैं नज़रों से घायल हूँ,

तुम्हें लगता है, निशाना चूक बैठे हो ll


मेरी आंखों के अंदर के समंदर को देखकर,

पत्थ़र दिल तुम किनारे की तरह टूट बैठे हो ll