पहले क़लम से ज़ख़्म कुरेदता हूँ ll
फ़िर फ़ुरसत से लिखने बैठता हूँ ll
सच आधारित लिखता हूं मगर,
खुद ख़ामख़ाह ख़्वाब देखता हूँ ll
अपने दिल की दुनियां के भीतर,
मैं यादों की विरासत सहेज़ता हूँ ll
जब तुम्हारी कमी ख़लती है,
तब बच्चों के साथ खेलता हूं ll
जहां से लौटकर कोई नहीं आता,
अपने ख़त उस पते पर भेजता हूँ ll
