मुझे तुम्हारी आंखों में समंदर दिखता है ll

न जाने क्या क्या इनके अंदर छिपता है ll

मैं उस शायर को दरिया-दिल कहता हूँ,

जो गहरी आंखों को समंदर लिखता है ll

आंखों से बेशक़ ओझल हो तुम फ़िर भी,

प्रेम का रिश्ता टूटता नहीं निरंतर खिंचता है ll

तुम्हारी आंखों में खोने पर पता चला मुझे,

कि मेरा तुम्हारी आंखों के अंदर ही पता है ll

हद है, आंखों से क़त्ल करके तुम पूछ रहे हो,

मरने वाले के दिल पर यह ख़ंजर किसका है ll