सत्य ही निष्ठा, सत्य ही पूजा
जिसने जैसा बोया उसने वैसा पाया
उसकी काया उसकी माया
लीला रचयिता प्रभु श्याम जी


दुःख में आपका, सुख में आपका
जब साहसी आपका तन हो
गिरा नहीं सकता कोई
जब तक उठने की शक्ति बलवान हो

रचयिता तू, विद्याता तू
हम कट पुतली मात्र सी
सब कुछ लिखा कर्मों में
क्यों दोष देते अपने भाग्य की


मेरा जीवन, सबका जीवन
एक मात्र सिर्फ अंतर की
कौन अच्छा कौन बुरा
सबका हिसाब रखते प्रभु श्री राम जी