लबों से बात बेशुमार करने दो 


मुझे आज इश्क इजहार करने दो



कहना चाहता है कुछ दिल


मुहब्बत की शाम होने दो



नए नए आशिक बने है गुलबदन 


अभी प्यार में गुस्ताखिया करने दो



दुनिया करेगी अपनी भी इबादत 


अभी इश्क में हद पार करने दो



भूल चुके जमाने में प्यार क्या है 


दो जिस्म एक जान होने दो



चांद भी शर्माए तेरी आंखों पर 


अपने चेहरे का दीदार करने दो



सुना है कमाल की है तेरी खुशबू 


लग के गले थोड़ा अहसास करने दो



सीने में धधकती है ज्वाला 


थोड़ा पास आओ और मुझे प्यार करने दो