शीर्षक – मेरी मां कितनी प्यारी है
मेरी मां कितनी प्यारी है
मैं जब बोलता हूं हाल ठीक है
वो झट से झूठ पकड़ लेती है
मेरी मां कितनी प्यारी है
मैं जब किताबे पढ़ते पढ़ते सो जाता हूं
तब किताबो को आलमारी में सजा कर रखती है
मेरी मां कितनी प्यारी है
जब मुझे नींद नहीं आती
तब मां लोरी सुना कर सुलाती है
मेरी मां कितनी प्यारी है
मैं जब कही दूर होता हूं
वो हर बार पूछती है खाना खाया, पिया
मेरी मां कितनी प्यारी है
उसके पास कितने भी गम हो
वो हरदम मुझे हंसाती है
मेरी मां कितनी प्यारी है
