शीर्षक – मेरे कितने अच्छे है पापा
मैं कितना भी नाराज हो जाऊ
पर मुझको प्यार करते है पापा
मेरे कितने अच्छे है पापा
मेरी उनसे शिकायते बेशुमार होती
फिर भी हंस कर वो गलती मान लेते पापा
मेरे कितने अच्छे है पापा
लोग कहते हैं कैसे जी लेते हो इतनी संघर्ष भरा जीवन,
मैं कहता हूं मेरे साथ खड़े है हरदम पापा
मेरे कितने अच्छे है पापा
जब भी दर्द हो
फट से दवा लाते,
और सिर दबाते है पापा
मेरे कितने अच्छे है पापा
