खुद पर और खुदा पर विश्वास रखना
देर ही सही मंजिल की आस रखना

जिंदगी का सफर हो या ट्रेन का,
हमेशा सही रास्ते का चुनाव रखना

समय का पहिया कभी रुकता नहीं
इसलिए अपने लक्ष्य को निर्धारित रखना 

अगर हो जाए देरी तुम्हे सफल होने में
तो मेहनत का फल मिलने तक सब्र रखना

कर निरंतर कोशिश मिलेगा फतेह 'एक दिन'
जब तक जीत नहीं जाते हौसला बनाए रखना


©विशाल मौर्य