इतनी दीवानी भरी चाहत मेरी,
देख के तुझको दिल शरमा जाता है।
रास्ते में खड़े जब भी तुझे देखूं,
मुझे पुराना दिन याद आ जाता है।
तुम कश्मकश हो मेरी ज़िंदगी की,
तुम्हें देख मेरा दिन अच्छा गुज़र जाता है।
हाथों में गुलाब लिए जब होती हो,
तब मेरा सपना हकीकत बन जाता है।
तेरी मुस्कान में है जादू कोई,
जो हर दर्द को चुपचाप मिटा जाता है।
तू जब पास होती है, हर लम्हा,
एक खूबसूरत कविता बन जाता है।
मैं जब भी तुम्हें लिखूं
एक सुंदर गीत बन जाता है ।
