बस राज इतना है कि तुम नहीं कुछ जानते
पर हम को पता है कि तुम सब हो कुछ जानते

दुनिया से छिपाकर इश्क तुम हमसे करते हो
यह झूठ है कि तुम्हारे घर वाले नहीं जानते

जुबां पे कुछ और दिल में कुछ और है
मैं तुम्हारा और तुम सिर्फ मेरे हो ये सब है जानते 

यह बात अलग है कि तुम मुझे कुछ नहीं बताते
पर जो भी दिल में हो तुम्हारे हम सब है जानते

तुम छोटी-छोटी बात पर जो हर बार रूस जाती हो
तुम्हे इश्क है या फरेब हम सब है जानते