#रेत पर कुछ लिखा था!

रेत पर कुछ लिखा था, जिसमें अनगिनत कणों, के मेल से सजी थीं मेरी यादें,

उन यादों में था, अतीत का वो लम्हां, किस्से और वादे,

लेकिन मुश्किल इस बात की थी,

कि उसे पढ़ने की दिव्यदृष्टी, मुझमें ही थी,

उन कणों को परखने की समझ मुझमें ही थी!


फिर रेत के उन कणों की कान्ति, मेरे रोम पर आच्छादित हुई,

जब मेरी नज़रें पड़ी तो पल भर में भूत की नटखट नज़ाकत दिखी,

सोच कर यह दृश्य मेरे अंतर्मन में रमने लगीं,

कि था वह खुशनुमा, अतीत मेरा, जो अंतर्तम को जगाने लगीं,

निहारता हर घड़ी, तब हिलन उसकी होने लगी।


वाह! दृश्य ऐसा देखकर, यह दृग हुए हैं धन्य मेरे,

प्रत्येक क्षण बस सोचता, घर कर गया, है तू मेरे,

अब जाए या तू जाए ना,

ओझल किया, कुछ बोझिल हुआ, लेकिन अंतरंग में छाया है मेरे,

जैसे जन्मों से कहीं बाट तू देखा है मेंरे!"


~विष्णुकांत चतुर्वेदी~✍️✍️✍️