मेरी खोज तुम!
मेरे जीवन का वह पन्ना हो तुम
जिसे मैंने, अपने प्रेमालय में सजाया है,
कई स्याह हैं उन अंदाज-ए-बयां में,
जिन्हें हाथों से नहीं, अपने दिल से सजाया है!
प्रेम की बूंदों के कई छीटें हैं,
सब तुम्हारे कारणों का घेरा है,
सब तुम्हारे नज़रिए का पैमाना है,
सब तुम्हारे होने से जमाना है!
सब तुम्हारे कथन को बताना है
हर वह बात जो आज स्याह मेरे पन्नों पे उतरने वाली है,
वह बरसों पहले मेरे लब्ज़ों से बरस चुकी है,
जिसे सिर्फ़ तुमने सुना है!
इशारों से कई बातें हुईं,
समझ से परे, लेकिन मन के निकट उतरने वाली हैं,
मुस्कुराहट के कई मिसरों ने मुझे वो कर दिया,
जिसे पढ़ने पर, दुनिया ने मुझे तेरा खोजी समझा है!
- विष्णुकांत चतुर्वेदी

