...किए बैठे हैं ! (गजल)
जिन पन्नों पे रच रहा हूं, वह अमरत्व की शिला है,
तुममें रत हूं, शायद कालजई बन बैठे हैं!
कारण जो भी हो, इस ठंडे बदन में,
तुम्हारी गर्मास का एहसास लिए बैठे हैं!
यादों की कई आस लिए यूंहीं नहीं हम,
तेरी हर बात में इक साज लिए बैठे हैं!
सब कुछ उकेरा जायेगा मेरी स्याह से अब,
हर लम्हा, मेरे भोर की लालिमा लिए बैठे हैं!
मेरे पन्ने मेरी कहानी जब भी पूछे,
मेरी कथानक मेरा कारवां लिए बैठे हैं!
तुम्हारी तफ़्तीश में वक्त ऐसे गए,
पलक झट से उठी तो मदहोश हुए बैठे हैं!
तेरी हर बात ये नाराज़गी भोली सी लगे तो,
इश्क़ में काबिल हो हमसे ज्यादा, ये सोच लिए बैठे हैं!
कहने में तुम्हें देर लगी, हम सोच में पड़े,
तेरी ख़ामोशी को मंजूरी में तब्दील किए बैठे हैं!
मेरा पन्ना मुझसे कहे कि मेरा उनवान बना दो,
किस्से हक़ीक़त में सुने दुनिया, ये ख्वाब लिए बैठे हैं!
तेरे न होने पे मलाल बस इतना ही रहेगा,
कि फूलों के होने पे भी हम कांटों को लिए बैठे हैं!
राधा बनी या मीरा दिखी, नज़र "विष्णु" ही आया है,
तेरे नाम का वह जाप मेरे अधर लिए बैठे हैं!
नज़ीर बने यह जो नज़्म लिख गई है अब,
जब अखबार पढ़े दुनिया, तो वाह किए बैठे हैं!
- विष्णुकांत चतुर्वेदी

