शीर्षक - #गिलहरी का मोनोलॉग" : 

जाते हुए इस डंठल पर,

नज़र ऐसी गड़ी,

कि सोचा लपक लूं,

लेकिन प्रभु ने ऐसी बनावट नहीं दी,

कि उसे तोड़ सकूं, पकड़ सकूं,

शायद, इसीलिए मन को सिर्फ़ लपकने दिया!

उचकना ही सीखी थी, सोचा पकड़ लूं, बस सोचती ही हूं!

हे वृक्ष! तू प्रकृति है,

हे प्रकृति! वायु के तेज प्रवाह से इसका गिरना देख लूं,

इस आम का, तुझसे बिछड़ना देख लूं,

इस रस की बूंदे, मेरे जिह्वा पर गिर जाएं,

हां मैं मोती तो नहीं दे सकती इस संसार को,

लेकिन मेरे भीतर आत्मा में बैठे उस परमात्मा को,

यह मीठा ज़रूर पान करा सकूं,

शायद यही भोग चढ़ा दूं, यही प्रसाद बना सकूं।