"शीर्षक : 'मैं बाघ, हिन्द का कहलाता'!
जिस नाद में वह हुंकार बसा हो, जिसके स्वर में वह रोष छिपा हो,
छाल मेरा शिव को अर्पित, सवार हुई जगदम्बा हो!
जिसकी दहाड़ से कानन में कोलाहल हर पल मचता हो,
नाम लिए जा 'बाघ' हूं मैं, वीरों का बस दृष्टांत हूं मैं!
मेरी नज़र हो मृत्यु का आह्वान, कदम, काल की ताल लगूं,
न वृक्षों की शाखों पे मैं, न जलचर सा फिर मत्स्य लगूं,
क्षुधा मिटेगी तभी, जब जब जीव मिटें मेरी खातिर!
रक्षक भी मैं, भक्षक भी मैं, हिंदवी गण की मैं शान लगूं!
मैं बाघ, हिन्द का कहलाता!
मैं बाघ, हिन्द का कहलाता!"

