पशु - पक्षी न थे , झरने न थे , न थी ये सुंदर गिरि की श्रृंखलाएं
नभ न था वायु न थी , न थी ... प्रकृति की ये मनोरम छटाएं
बाग बगीचे हरियाली सब थे नही, न थी मधुरभाषी कोयल काली
था तो बस चहुं ओर तिमिर , प्रकाश की किरण भी.. तब नही थी
बात करता हूं पते की , ध्यानमग्न हो कर... सब सुनो ,
काल का वह क्षण था ये , जिस क्षण ये जीवन न था ।
भाग २
फिर हुआ चमत्कार प्रभु का , या कहूं मैं विज्ञान इसको
अंकुरण हुआ सृष्टि का, चंद्र और तारे, सारे ग्रह बने
दिनकर बने अंधियारा छट चला, फिर आकाशगंगाए आईं।
सृष्टि के निर्माण का , प्रथमं चरण संपूर्ण होकर,
ईश ने आशीष दिया , जीवन का नवल संकेत देकर।
भाग३
जीव क्षुद्र आए कोशिकीय रूप धारण किए, पशु पक्षी का निर्माण हुआ फिर,
कल्पना को स्वरूप देकर, सृष्टि को साकार होकर,
मेघ आए गर्जना की, अमृत वर्षा से हरियाली होकर,
तरुवर कुसुम फल पत्र एवं हरी यह समूची पृथ्वी हुई,
मानवीय उत्पत्ति को, फिर हरी झंडी मिली...(२)
भाग ४
ऋषि, तेजस्वी एवं तपस्वी अवतरित होकर धरा पर, प्रकृति से जुड़कर रहेऔर इन्हे माते! कहा
यज्ञ,होम, अनुष्ठान कर फिर , वायु को पावन किया, शिक्षा दी सनातन धर्म की , प्रकृति को गर्थों में सर्वोपरि लिखा।
भाग ५
सूर्य, चंद्र , और नव ग्रहों का मान उनसे ही मिला है, वृक्ष कंदराओं और पर्वतों का , संरक्षण उनसे ही मिला हैं
गंगा, जमुना, कावेरी, गोमती, सरयू, गोदावरी सतलज ,नर्मदा , ताप्ती और सरस्वती को मैं भूल जाऊं कैसे ?
भाग ६
अपने पूर्वजों का ये ऋण, किस भांति पाऊं मैं चुका?, जीवनपर्यंत निज स्वासों को होम करके, सृष्टि को हमें अर्पण किया,
क्या ? चुका पाते हैं तिल मात्र,हम उनके उपकार का मौन हूं! स्तब्ध हूं! कुंठा से भरा हूं शांत हूं!
भाग ७
सोचता हूं कभी गहनता से, मैं कभी जब इस विषय में निरुत्तर पता हूं खुद को, सिर झुकाकर हूं खड़ा मैं,
हे मनुज! तुम ही बताओ, क्या? तुम उत्तर दे सकोगे?
पूर्वजों- ऋषियों के इस उपकार का, किंचित भी क्या? चुकता करोगे? कैसे चुकता कर सकोगे, प्रभु का ये ऋण बतलाओ तो...?
भाग ८
ममतामयी माँ वसुंधरा को, असंख्य गहरे आघात देकर, कैसे पूरा कर सकोगे सम् कल्प पूर्वजों का बतलाओ तो?
अपराधी हो तुम! अपराध से,विमुक्त कैसे हो सकोगे? हो कोई युक्ति.. या हो, त्वंम पुण्यपुंज कोई?
भाग ९
क्या मिटा पाओगे कलुषित, पाप जो जीवन भर कमाए, चाहे नहा लो भगीरथी या करो तीरथ कोई ?
अक्षम्य हैं अपराध अब ये , प्रकृति का दोहन किया है! जब किए अपराध फिर हम ..(२), दण्ड इसका क्यों न भोगे??
भाग १०
जब इस पर जन्म लिया था , क्या मंथन.. कर आए थे? जन्म - सूतक के समय भी, क्या वृक्ष नही जलाए थे?
ज्यों हुए थोड़े बड़े,एवं घुटुरुअन चलने लगे तुम, करो याद वो झूला-काष्ठ का , जिसके सहारे फिर..तुम चले थे।
भाग ११
चलो मानते है बात ये भी, नासमझ थे.., शिशु थे... तुम अबोध थे क्या हो बड़े तुमने निभाया प्रकृति का कर्तव्य फिर भी?
या आयु मात्र बढ़ गई, किंतु मनस(बुद्धि) से विकसित न थे, बालावस्था में रहे खूब खेले कूदे और पढ़ें,
विचारिए क्या वृक्षारोपण भी कर सके फिर भी ?
भाग १२
जब कभी यदि खेल खेले, पादप, टहनियाँ.. क्या तोड़ी नही! बालक तो तरुवर भी थे, उनके कोमलांग भी थे ,क्या दया आई नही?
यौवन आया बुद्धि भी विकसित हो गई,पर क्रूर थे तुम , फितरत तुम्हारी (मानवीय) बदली नही
कृतज्ञन्यता व्यक्त की कैसे? बतलाता हूं मैं, कुटिल, कुठाराघात से, भू को लहु-लुहान किया, सिहिर पीड़ा से उठता हूं मैं।
भाग १३
निज भवन-निर्माण हेतु रे मानव! तुमने, नष्ट किए हैं वन सभी,
वृक्षो को करके विलग, परिवार और उनके कुलों से
विवाहोप्रांत निज गृहस्थी , तुमने क्या बसाई नही?,
प्रश्न करता हूं मैं तुमसे , बताओ हे मनुज! अब तो मुझे,
जीवन के इतने काल में, तुमने कितने वृक्षारोपण किए?
भाग १४
प्रतिउपकार किए तरु ने फिर भी, निज प्राण त्वम् सांसो को दे दी,
जीवित हो ऑक्सीजन लेते हो, कड़ी धूप में शीतल छाया दे दी,
फल खाए जब क्षुदा हुई, निज भूख को तुमने शान्त किया,
स्मरण रहे जब रोगग्रस्त थे तुम, औषधि का तुमको वरदान दिया।
भाग १५
पीड़ा हरी स्वस्थ किया मानव को , सभी कुटिल अघात सहे आओ उपकार माने सृष्टि का , शीश झुका पुनि नमन करें।
नि:शुल्क देते अत्यावश्यक तत्त्व तुम्हें ये, इन पर थोड़ी तो दया करो, बस इतनी सी विनती है मेरी,तुम फिर से वृक्षारोपण करो... तुम फिर से वृक्षारोपण करो।
भाग १६
धनार्जन हेतु कल-उद्योगों का, पृथ्वी पर आपने निर्माण किया ,(आपने -उद्यमियों) ये हरण सम हुआ भूतल का , स्वामित्व क्यों तुम मानते हो??
कोयला-खनिजों के खातिर क्यों.. क्यों माँ का अंचल फाड़ते हो?? कलुषित हुई जमुना,गंगा माँ, धूमिल हुई गंगा जमुनी तहज़ीब भी तो।
भाग १७
माँ कहते हो देवसरि को..(२) ,क्या? पुत्र का धर्म निभाते हो, कहूं मैं तुम्हे.. कुछ शर्म करो , क्यों दानव बनते जाते हो?,
परिवर्तन निश्चित होगा , प्रतिकार...प्रतिकार प्रकृति का घातक है सृष्टि सजगता अपनाओ , यही तो धर्म सम्मत है।
भाग १८
संतुलन बिगड़ गया माँ प्रकृति का, वसुंधरा हैं कराह रहीं, शाप मिला है इसका ही तो , जो 'कोरोना' महामारी आई,
देह त्यागकर चले गए , यदि पेड़ लगाए जो होते, संतुलन बना रहता पर्यावरण का , तुम भी प्रसन्न जीवित रहते।
भाग १९
अब भी संभालों -संभल जाओ, परिस्थितियां दुष्कर तम् भी नही, अह्वाहन करता हूं सभी का, पुनः कर्वद्ध निवेदन है सबसे
दूषित न करो नदियाँ सगरी (२) , खग, विहग औ वृक्ष को, भयमुक्ति दो,
असहनीय पीड़ा से बिलख रही है धरती मां, करुण पुकार इसकी सुन लो।
भाग २०
जीवन शून्य हो जाए ब्रह्मांड से , निशा अनंतिम आए काली क्रुद्ध हो रौद्ररुप धर, माँ सृष्टि, ज्यों बनी माँ 'भद्रकाली'
निश्चित प्रलयंकारी ही होगा , परिणाम विनाशक ही होगा फिर वहीं.. वही शून्यता हो, जो पुरातन में थी कभी।
भाग २१
हे मनुज!..कालखंड के, स्वचक्र से, ऐसे न खेलो, शेष तुम हो जो.. , न रहोगे, जीवन समाप्त हो जाए एक बार फिर, इससे पहले वृक्षारोपण करो... तुम इससे पहले वृक्षारोपण करो!!