तुम महादेवी, तुम महाकाल, तुम हो दुर्गा काली,
तेरी शक्ति से जगमग होती हर घर की दीवाली।
तुमसे ही साहस, तुमसे ही जीवन में उजियारा,
तेरे कदमों से सजता है हर सपनों का सितारा।
तुम हो ममता, तुम हो शक्ति, तुम ही हो रखवाली,
तुम महादेवी, तुम महाकाल, तुम हो दुर्गा काली।
मेहनत, साहस, ज्ञान से तुमने इतिहास बनाया,
नारी तूने हर युग में सम्मान का दीप जलाया।
मुस्कान तेरी आशा है, तेरी हिम्मत मतवाली,
तुम महादेवी, तुम महाकाल, तुम हो दुर्गा काली।
***विष्णु मिश्रा***